फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किराना दुकानों में बढ़ी बिक्री राशन की खरीदारी कर रहे लोग

Thu, 08 May 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए चल रही तैयारियों के बीच मॉकिड्रल की घोषणा के बाद से ही लोगों को कुछ होने का एहसास हो गया था। मंगलवार शाम से ही लोगों ने युद्ध की संभावना को देखते हुए राशन आदि की खरीदारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बीती रात भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का शहर में व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान शहर की सड़कों पर कम वाहन दौड़ते नजर आए। सबसे ज्यादा लोगों का झुकाव महीने भर का राशन जुटाने में दिखा। इस कारण लगभग सभी किराना दुकानों में बिक्री बढ़ी दिखाई दी।
बीती रात पाकिस्तान में की गई गोलाबारी के बाद पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी को हालांकि लोगों ने स्वाभाविक रूप से किया जाने वाला प्रतिरोध करार दिया है। मगर इसके साथ-साथ भविष्य में स्थिति के बिगड़ने को लोगों ने गंभीरता से लिया। इस कारण शहर के कई पेट्रोल पंपों पर जहां लोग अपने वाहन की टंकी को फुल कराते देखे गए। किराना दुकानों में अपेक्षाकृत लोगों की ज्यादा भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि बीती रात सेना की ओर से की गई कार्रवाई को सही मानते हैं। बार-बार देश में इस तरह की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अलबत्ता दिहाड़ीदारों में अपनी रोजीरोटी को लेकर संशय दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें