फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सलारिया, खरोट व कठुआ इलेवन ने जीते मैच

Mon, 23 Jun 2025 08:35 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। लीग स्तर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बीती रविवार रात को तीन मुकाबले खेले गए। जिसमें सलारिया इलेवन, बनयाड़ी इलेवन और कठुआ इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की है।

पहला मैच सलारिया इलेवन और मिठ्ठु इलेवन के बीच खेला गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलारिया इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 56 रन बनाए। 57 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मिठ्ठु इलेवन की टीम 36 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इसके बाद सलारिया इलेवन टीम ने 20 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच बनयाड़ी इलेवन और खरोट इलेवन की टीम के बीच खेला गए। जिसमें खरोट इलेवन ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सिर्फ 38 रन ही बना पाई। 39 रन पीछा करने उतरी बनयाड़ी इलेवन की टीम ने मात्र चार ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से प्रतिद्वंदी टीम पर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं, तीसरा मैच सोंथल इलेवन और कठुआ इलेवन की टीमों के बीच खेला गए। जिसमें कठुआ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 109 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोंथल इलेवन की टीम 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद कठुआ इलेवन टीम ने 28 रन से जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें