फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: साहिल हॉकी क्लब ने जीती हीरानगर हॉकी क्लब प्रतियोगिता

Sun, 22 Jun 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हीरानगर के मिनी स्टेडियम में हॉकी मुकाबले से पूर्व ​​खिलाड़ियों के साथ आयोजक। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे प्रदेश के खेल मंत्री सतीश शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। हीरानगर हॉकी क्लब की ओर से मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई हॉकी प्रतियोगिता साहिल हॉकी क्लब ने गुरु नानक नगर हॉकी क्लब को हराकर अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रदेश के खेल मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सदानी विधायक विजय शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में साहिल हॉकी क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1-0 से यह प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। इसके लिए प्रदेश की उमर अब्दुल्ला सरकार और केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इसलिए खेल के क्षेत्र में उभरने वाली प्रतिभाओं को जितनी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें उसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि जहां युवाओं में खेल को लेकर उत्सुकता है और वह सीमित संसाधनों में इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें