फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बरसात से सहार खड्ड ने मचाई तबाही, लोगों के घरों में घुसा पानी

Mon, 10 Jul 2023 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी। कठुआ जिला में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया है। बारिश के कारण नदियां-नाले उफान पर हैं और सहार खड्ड में आई बाढ़ का पानी चक दराब खान में लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार पुरषोत्तम लाल ने बताया कि लगातार रो रही बारिश से हम लोग पहले ही परेशान थे। अब सहार खड्ड का पानी भी उनके घर और खेतों में आ घुसने से काफी नुकसान हुआ है। हर साल सहार खड्ड में आई बाढ़ उन्हें नुकसान पहुंचाती है। इसकी जानकारी हर बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को दी, लेकिन प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया। इस कारण उन्हें आज फिर ऐसी दशा देखनी पड़ रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि फ्लड कंट्रोल विभाग से हर बार गुहार लगाई गई कि रिहायशी इलाकों के साथ बांध बनाए जाएं, लेकिन विभाग की अनदेखी का खामियाजा आज गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें