हीरानगर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़ीन में शारीरिक शिक्षा विभाग ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रन पर यूनिटी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में शामिल छात्र कॉलेज परिसर से लेकर मढ़ीन कस्बे का चक्कर लगाकर वापस कॉलेज परिसर पहुंचे। इस अवसर पर प्रिंसिपल ने कहा कि यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सफल रहा, बल्कि एकता और समन्वय के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचने में कारगर साबित हुआ। इस मौके पर प्रो. संदीप चौधरी, प्रो. अनूप शर्मा, डॉ. मनीषा, प्रो. मनु, प्रो. दीक्षा, प्रो. अर्पण, प्रो. नरेश और प्रो. अमितका भी मौजूद रहे। संवाद