फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर रिहर्सल शुरू

Wed, 26 Mar 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
धार डूगनु में रामलीला की रिहर्सल करते कलाकार। स्रोत : रामलीला कमेटी - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिलावर। चैत्र नवरात्र में रामलीला क्लब धार डूगनु रामलीला का मंचन करेगी। 30 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर क्लब के युवा कलाकार कला को निखारने के लिए वरिष्ठ कलाकारों की देखरेख में रामलीला की तैयारियों को लेकर अभ्यास करने में जुटे हुए हैं। रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों की रिहर्सल क्लब परिसर में नियमित रूप से चल रही है। पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में भव्य रामलीला मंचन को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिहर्सल में हंसराज चौधरी, अशोक सिंह, राहुल सिंह, राजेश वर्मा, अनिल सिंह, जोगेंद्र, अमित खजूरिया और क्लब के बाल कलाकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें