फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आज से शुरू होगा भगवान का रुद्राभिषेक

Mon, 31 Jul 2023 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में सावन मास पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी मंदिर के भक्तों ने दी है। कार्यक्रम के संबंध में मंदिर के सेवादार प्रेमचंद ने बताया कि सोमवार सुबह इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज भगवान के रुद्राभिषेक से होगा। 24 घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंगलवार की रात को जंगमों द्वारा भगवान शिव के विवाह की कथा पारंपरिक कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान जम्मू से आए कलाकार निखिल शर्मा शिव तांडव की प्रस्तुति देंगे। गायक सुरेश कुमार चौहान भोले बाबा के भक्तों को अपनी मधुर आवाज में भगवान शंकर के भजन सुनाकर से आनंदित करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित वार्ड 20 के पार्षद रविंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि मंदिर में होने वाले इस भव्य आयोजन भक्तों के सहयोग से किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कोई श्रद्धालु शामिल हो सकता है। इस मौके पर मनोज कुमार शर्मा, डॉ. प्रणव, अतुल चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें