कठुआ। जिला पुलिस की साइबर सेल ने अलग-अलग मामलों में ऑनलाइन धोखाधड़ी की 11 लाख 7 हजार 201 रुपये की राशि को बरामद किया। शनिवार को बरामद की गई राशि को वापिस शिकायतकर्ताओं को दी गई है। जिला पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला पुलिस को बीते मार्च महीने में कई सारी ठगी की शिकायतें मिली थी। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त राशि को धोखाधड़ी करने वालों से बरामद कर वापिस लोगों को लौटा दी गई है। पुलिस ने बताया कि ज्यादातर ठगी मामलों में शिकायतकर्ताओं से टेलीग्राम ग्रुप, फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें पैसा निवेश करने के लिए कहा गया था। कहा कि साइबर सेल की स्थापन से लेकर अब तक पुलिस 74 लाख 26 हजार 87 रुपये की धोखाधड़ी की राशि को सफलतापूर्वक बरामद कर चुकी है। वहीं, पुलिस ने आम जनता से ऑनलाइन ठगी करने वालों से अतिरिक्त सतर्क रहने की अपील की है। संवाद