फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनडीपीएस मामलों के आरोपी की पुलिस ने 18 लाख की संपत्ति को किया कुर्क

Sun, 20 Apr 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने एनडीपीएस के तीन अलग अलग मामलों में वांछित एक आरोपी की 18 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है। शनिवार को पुलिस उप-अधीक्षक, मुख्यालय रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के घर में जाकर कुर्की नोटिस चस्पाया है। उपअधीक्षक सिंह ने बताया कि परवीन कुमार पुत्र प्रेम चंद जोकि चक द्राब खान का रहने वाला है। वह पिछले कई सालों से एनडीपीएस के तहत तीन मामलों में वांछित चल रहा है। जिसके चलते पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया आरोपी परवीन का घर गांव चक द्राब खान के खसरा नंबर 45/10 में पड़ता है। जिससे पुलिस ने शनिवार को जब्त कर लिया गया है। इस घर की कीमत कुल 18 लाख की है। पुलिस ने मौके पर उपस्थित आरोपी के परिवार के सदस्यों को बताया कि वे कुर्क की गई इस संपत्ति को न तो बेच सकते है, और न ही इसे किसी को किराए पर आर न ही इसे तोड़ सकते है। वहीं, पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी ने जल्द आत्मसमर्पण नहीं किया तो आने वाले दिनों उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें