फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बग्गन क्रिकेट क्लब को हराकर रॉयल क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने बग्गन क्रिकेट क्लब को 42 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टॉस चांदी के सिक्के के साथ करवाया गया और टॉस जीतने वाली टीम को सिक्का इनाम के तौर पर दिया गया।
रॉयल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में पूरी टीम 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज युवराज ने 30 और सुरेंद्र जाट ने 25 रनों का योगदान दिया वहीं बग्गन के गेंदबाज संजय ने तीन और चंद्रपाल ने तीन विकेट हासिल किए। 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बग्गन क्रिकेट क्लब की टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और 11वें ओवर में टीम मात्र 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉयल क्रिकेट क्लब ने 42 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज युवराज ने दो, पवन ने दो और करुण ने दो विकेट हासिल किए। मैच मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए रॉयल क्लब के युवराज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों ने बताया कि किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहला सेमीफाइनल किशनपुर क्रिकेट क्लब और महानपुर क्रिकेट क्लब के बीच होगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और आमला क्रिकेट क्लब के बीच होगा। दोनों सेमीफाइनल में विजेता रहने वाली टीमें फाइनल का मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें