फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रॉयल चैलेंजर्स डुग्गन ने जीता बनी प्रीमियर लीग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी के सरथली मैदान में चल रही बनी प्रीमियर लीग का खिताब रॉयल चैलेंजर्स डुग्गन ने अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने गोल्डन ग्लेडिएटर्स को मात दी है।
विज्ञापन


एनएचपीसी सेवा सेकंड पावर स्टेशन के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गोल्डन ग्लेडिएटर्स और रॉयल चैलेंजर्स डुग्गन के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर गोल्डन ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 81 रन बनाए। टीम की ओर से मुशर्रफ ने 22 रन का योगदान दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स डुग्गन ने मात्र 9 ओवरों में जीत दर्ज की। टीम के अखिल ने 20 गेंदों पर 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

अंत में विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स डुग्गन को 24 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता गोल्डन ग्लेडिएटर्स को 17 हजार नकद राशि और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में अखिल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मुशर्रफ को बेस्ट बैट्समैन के अलावा अन्य श्रेणियों में बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैप्टन आदि खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भारत स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष हाफिज कुरैशी ने बताया कि पहले यह टूर्नामेंट फ्रीडम कप के नाम से आयोजित होता था और यह श्रृंखला का 15वां एडिशन है। जिसे इस बार बनी प्रीमियर लीग नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, उन्हें नशे से दूर रखना और बनी क्षेत्र में खेल संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देना है। भविष्य की योजना साझा करते हुए कुरैशी ने बताया कि अगले वर्ष टूर्नामेंट को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें 16 स्थानीय बनी क्षेत्र की और 16 बाहरी टीमें भाग लेंगी, जो जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों से आएंगी। फाइनल मुकाबले में एनएचपीसी के अशोक कुमार, सेना से मेजर अमित उप्पल डीएसपी आमीन भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्रिकेट प्रेमी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें