फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण राहगीर हो रहे परेशान

Thu, 17 Apr 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में पार्किंग की सुविधा न होने को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बनी। तहसील मुख्यालय पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आम लोग और वाहन चालक दोनों ही परेशान हैं। पार्किंग की समस्या को लेकर वाहन चालकों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर कोई भी वाहन पार्क नहीं करता, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर भी न तो फुटपाथ उपलब्ध है और न ही किसी तरह की चलने की उचित व्यवस्था है। ऐसे में सड़क के दोनों किनारों पर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे पैदल यात्रियों को मजबूरी में सड़क पर ही चलना पड़ता है।
स्थिति यह है कि यात्री वाहनों के चालक को अपने-अपने स्टाप पर भी रुकना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बनती है और सड़क हादसे का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे चालकों ने प्रशासन से मांग की कि बनी में जल्द से जल्द एक व्यवस्थित पार्किंग स्थल की व्यवस्था की जाए, ताकि वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से रोका जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि बनी में जो निजी पार्किंग स्थल मौजूद हैं, उन्हें निजी गाड़ियों के लिए उपलब्ध करवाया जाए। इससे न केवल सड़क पर वाहन खड़े होने से रोका जा सकेगा, बल्कि फुटपाथ को भी साफ रखा जा सकेगा।
इस दौरान यूनियन के प्रेसिडेंट मोहम्मद आजाद, सद्दाम खान और बनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश सोंधी भी मौजूद रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से प्रशासन से समाधान निकालने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें