फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू

Mon, 13 Oct 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के लिए खौफ का पर्याय बन चुकी महानपुर-धमलाड़ सड़क की खस्ताहालत जल्द ही सुधर जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को सड़क की टेंडरिंग प्रक्रिया के सभी काम पूरे होने के साथ ही मरम्मत कार्य शुरू हो गया।

स्थानीय निवासी जोगिंद्र सिंह, विपिन गुप्ता, करनैल सिंह, धर्म सिंह आदि ने बताया कि उपरोक्त सड़क की लंबाई महज सात किलोमीटर है, लेकिन सड़क की हालत बदतर है।
विज्ञापन


बारिश में धमलाड़ सड़क नाले का रूप ले लेती है। ऐसे में दोपहिया वाहन और छोटी गाड़ी नहीं चल पाती है। तीन वर्ष पूर्व इस खस्ताहाल सड़क के चलते हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी। अब टेंडरिंग प्रक्रिया पूरा होने के बाद रविवार को मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें