फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क निर्माण में तेजी के लिए हटली क्षेत्र की नौ पंचायतों के लोग एकजुट

Thu, 15 Feb 2024 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले 7 साल से अधर में लटके सड़क निर्माण कार्य से तंग लोगों ने इसके खिलाफ कड़ा रुख तैयार करने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को लंबित सड़क निर्माण कार्य को तेज किए जाने की मांग लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को एक सप्ताह में सड़क के निर्माण में तेजी लाए जाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी इस मांग पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो इलाके की 9 पंचायत के लोग सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन


जिला सचिवालय पहुंचे ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे हटली पंचायत के पूर्व सरपंच भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्ष 2017 में उनके इलाके को बेहतर सड़क सुविधा देने के नाम पर डोल खड्ड से गुनी तक 12 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण पूरा न होने से इलाके की 9 पंचायतों हटली, सोहला, रसूह, अठून, अठयालता, त्रिडवां, होट, खनियारा और डोल खड्ड पंचायतों में रहने वाली 25 हजार के करीब आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल हो चुकी सड़क पर होने वाले हादसे आम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी खड्डाें से घिरे इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य जिस गति से चल रहा है।
त्रिडवां गांव के पूर्व सरपंच ध्यान सिंह ने बताया कि एक तरफ सड़क का निर्माण कार्य नहीं पूरा किया जा रहा है। वहीं एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए उनके इलाके से पहाड़ों को काटकर जो मेटेरियल निकला जा रहा है उसे बड़े-बड़े डंपरों से निर्माण स्थल तक पहुंचा जा रहा है। इन डंपरों के चलने से सड़क खत्म हो रही है। इस मौके पर रसूह के पूर्व सरपंच रमेश सिंह के अलावा बलबीर सिंह, रघुबीर सिंह, राजकुमार, मुल्ख राज, विजय कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें