रामकोट। सूईयां से मलड जाने वाली सड़क पिछले चार सालों से खस्ता हाल पड़ी है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मलड के रहने वाले बद्री शर्मा ने बताया कि चार साल पहले सूईयां से मलड जाने के लिए ऑटो और मेटाडोर भी आते जाते थे। लेकिन अब सड़क खस्ताहाल है इसलिए यातायात के लिए लोग बहुत परेशान हैं। कृष्ण चंद ने बताया कि सड़क इस तरह उखड़ गई है, कि बारिश का पानी सड़क पर ही भर जाता है। कृपाराम ने बताया कि यह सड़क पीएमजीएसवाई विभाग ने करीब चार साल पहले बनाई थी। लेकिन, चार साल बीत जाने के बाद विभाग ने सड़क की मरम्मत की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। इसलिए, अब वह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों ने विभाग से इस सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।