फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी की समस्या को हल करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। एडीसी बसहोली तिलक राज थापा ने कस्बे का दौरा कर बिजली और जल शक्ति विभाग के साथ बैठक की। बैठक के दौरान स्थानीय सरपंच ने बिजली की बार-बार कटौती होने पर रोष प्रकट किया। इसके साथ लोगों ने पूरी तहसील में पीने के पानी की किल्लत से अवगत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बैठक के दौरान सरपंच सोहन लाल गुप्ता ने अपनी मांगों को रखते हुए बताया कि तहसील में रात-दिन लगातार बिजली की कटौती हो रही है। लोगों की परेशानी कम करने के लिए बिजली की कटौती कम होनी चाहिए। इसके अलावा तहसील के विभिन्न इलाकों में पानी की भारी किल्लत है। ब्लॉक महानपुर में काफी हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन भूमि जल विभाग ने कोई सुध नहीं ली।
समस्याएं सुनकर तिलक राज थापा ने मौके पर बिजली विभाग को निर्देश दिए कि बिजली की कटौती कम करें और पानी की सप्लाई रोजाना दें। उन्होंने जल भूमि विभाग को फोन करके हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार रमेश सिंह, बीडीओ परमदीप सिंह, नायब तहसीलदार पूर्णचंद्र, जूनियर अभियंता संजीव कुमार, जूनियर अभियंता रंजीत सिंह और बिजली विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक खत्म होने के बाद तिलक राज ने राजस्व विभाग के ऑनलाइन किए रिकॉर्ड की जानकारी ली। और, बाद में कस्बे के बाजार का दौरा कर दुकानदारों और लोगों से मास्क पहनने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें