फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पानी की निकासी का हो इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कटली सड़क के चार किलोमीटर में पानी की निकासी न होने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है, जिससे सड़क पर पैदल आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किशनपुर निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क के बीचोबीच जलभराव होने के कारण सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। हौटार गांव के निवासी डिंपल शर्मा ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कतें बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही हैं, क्योंकि सड़क के किनारे पैदल चलने के लिए रास्ता नहीं है, तो लोगों को पानी के बीचोबीच होकर गुजरना पड़ रहा है।
नगर कमेटी बिलावर के वार्ड 4 निवासी केवल कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई ने किया है और कई बार इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन, कोई समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

कोटी निवासी बलवीर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में मानसून दस्तक देने वाले हैं। यदि, सड़क किनारे पानी की निकासी के इंतजाम जल्द नहीं किए गए तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। लोगों ने इस संबंध में पीएमजीएसवाई से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें