फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों और यात्रियों के लिए मुसीबत बनी सड़क

विज्ञापन
बसोहली से महानपुर सड़ मार्ग खस्ताहाल - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली से महानपुर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। मगर जब इस मार्ग पर सफर करने की बात आती है तो निजी वाहन चालक से लेकर ट्रांसपोर्ट वाहन के चालक भी इस मार्ग से गुजरते वक्त परेशान हो जाते हैं। इसका कारण है बसोहली से महानपुर के मध्य पक्की सड़क पर उत्पन्न हुए अनगिनत गड्ढे, जो कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए मुसीबत का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

यह गड्ढे इतने गहरे हैं कि किसी भी वाहन का पहिया अगर इनमें फंस जाए तो पूरे वाहन का नियंत्रण बिगाड़ सकते हैं। इतना ही नहीं वाहन चालकों के वाहन को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है, और ज्यादातर वाहन चालक इन गड्ढों में हादसों का शिकार होते होते हुए भी बचे हैं। ज्यादातर दोपहिया वाहन इन गड्ढों की वजह से जख्मी भी हो चुके हैं, हालांकि इस संदर्भ में वाहन चालकों, स्थानीय और क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों प्रशासन और सरकार को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक इन गड्ढों को स्थायी रूप से बनने के लिए कार्रवाई नहीं की गई है। जिस विभाग के अंतर्गत यह सड़क आती हैं वह भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान अनिल पाधा, सोनू मेहरा, अजय गुप्ता, संजय कुमार, विकास दत्ता और अन्य ने बताया कि हर क्षेत्र का विकास उसके सड़क मार्ग पर निर्भर करता है जिस इलाके की सड़कें ही बदहाल हो तो वहां विकास की उम्मीद तो की ही नहीं जा सकती। हालांकि यह संबंधित विभाग की जिम्मेदारी बनती है किस समय-समय पर सड़क पर उत्पन्न हुए गड्ढों को स्थायी रूप से भरा जाए अगर अगर सड़क बनाने वाले पीडब्ल्यूडी अपनी जिम्मेदारी भूल गया है तो प्रशासन इस संदर्भ में कदम उठाते हुए कार्रवाई करे। उन्हें जरूरी दिशा निर्देश जारी करे। मौजूदा समय में बसोहली-महानपुर सड़क पर बने गड्ढे हर आने जाने वाले वाहन चालकों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी द्वारा इन गड्ढों को भरने के लिए अस्थायी रूप से ही कार्रवाई कर रहा है। इन गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी और पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका नतीजा यह निकलता है कि बारिश के दौरान एक सप्ताह के भीतर ही यह गड्ढे पुन: उत्पन्न हो जाते हैं। लोगों ने देव काम के अधिकारियों से इस सड़क मार्ग पर उत्पन्न हुए गड्ढों और तारकोल से रिपेयर कर इन्हें दुरुस्त करने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें