वर्ष 2001 में लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया था काम, अब तक नहीं बिछाया गया तारकोल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मडून और मलाड इलाके को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 24 साल पहले सड़क बनाने का काम शुरू किया था लेकिन आज तक सड़क पर तारकोल नहीं बिछाया गया।
रामकुमार, सुरजीत ,विपिन सिंह और देशराज ने बताया के वर्ष 2001 में सड़क का काम शुरू किया गया था और इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक सड़क को पक्का नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि लगभग 13 किलोमीटर लंबी सड़क पर बारिश होने के बाद फिसलन बढ़ जाती है जिसकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा की सड़क किनारे सुरक्षा दीवारें भी नहीं लगाई गई है नतीजतन जोरदार बारिश होने के बाद सड़क पर मालवा गिर जाता है और कई कई दिनों तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहती है जिसकी वजह से दूर दराज क्षेत्र की 10000 से अधिक आबादी को निचले इलाकों की तरफ आने जाने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क का काम मुकम्मल करने की मांग की लेकिन संबंधित ने सड़क पर तार कोल नहीं बिछाया। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क का काम मुकम्मल करने और तारकोल बिछाने की मांग की है।
सड़क पर तारकोल बिछाने और सुरक्षा दीवार लगाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। सरकार की ओर से राशि जारी होते ही सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - विशाल सिंह, एई लोक निर्माण विभाग।