कठुआ। धार रोड पेडुनाल क्षेत्र में हाल ही में हुए भारी भूस्खलन के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के उच्चाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने बताया कि बीआरओ की टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है और अगले दो से तीन दिनों में सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लगातार पीएमओ के माध्यम से संपर्क में हैं और उन्होंने स्वयं बीआरओ के डीजीएमओ को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
अगस्त की शुरूआत में ही पेडु नाल में लगभग चार दशक पुराना पुल जहां भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं नया पुल भी ताजा भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। पिछले लगभग 20 दिन से यातायात पूरी तरह से ठप है और बनी, बसोहली, बिलावर और महानपुर के लोगों को भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।