फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तरनाह नाले में फिर बहे दोनों वैकल्पिक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। शनिवार रात को हुई तेज बारिश के बाद तरनाह नाले ने एक बार फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी। पानी के तेज बहाव से एक बार फिर यहां बनाए गए दो कच्चे वैकल्पिक मार्ग बह गए। इसके बाद बड़े माल वाहकों को फिर से ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर परिवर्तित कर दिया गया। कुछ वाहन टूटे रास्ते में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इन मार्गों के टूटने से छोटे वाहन चालकों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल सड़क टूटने के बाद यहां बनाए गए एक पक्के वैकल्पिक मार्ग से ही दोनों तरफ से छोटे वाहनों को छोड़ा गया। इससे नाले में वाहनों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। वहीं लौंडी मोड़ और चड़वाल से बड़े माल वाहकों को ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर परिवर्तित किए जाने से भी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बता दें कि जुलाई में बरसात के दौरान हाईवे का पुल धंस गया था। इसकी अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है, जिसका खामियाजा आम लोगों को पिछले 8 से 9 महीना से भुगतना पड़ रहा है। इसे लेकर आम लोगों में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रति भारी रोष है क्योंकि हाईवे अथॉरिटी ने यह दावा किया था कि फरवरी में इस पुल की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा लेकिन अभी तक इसके एक पिलर का काम भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें