हाईवे पर अंतरराज्यीय बसों को रोककर जम्मू तक सफर के लिए मनाते यात्री। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर हाईवे पर कूटा तक, रामकोट से लेकर बिलावर और महानपुर तक और बसोहली से बनी तक वाहनों के पहिए थमे रहे।
पहलगाम के वायसरान घाटी में आतंकियों द्वारा देशभर से आए सैलानियों की निर्मम हत्या के विरोध में जगह जगह विरोध प्रदर्शनों के बीच परिवहन पूरी तरह से ठप रहा। निजी बसों और मिनी बसों के सड़कों पर नहीं उतरने से सुबह से ही यात्री परेशान नजर आए। कालीबड़ी चौक समेत हाईवे पर जगह जगह यात्री खड़े होकर अंतरराज्यीय बस सेवा का इंतजार करते नजर आए। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली से आने वाली बसों के जरिए कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे। उधर, शहर और कसबों में मिनी बस न चलने से लोगों को ई रिक्शा में सफर करना पड़ा। लोग कई कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए। संवाद