खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : kathua
बिलावर। कस्बे की सड़कों और गलियों पर खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए नगर कमेटी के कर्मचारी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इस अभियान के तहत कर्मचारी कस्बे के विभिन्न हिस्सों में खराब लाइटों की पहचान कर मरम्मत में जुटे हुए हैं। नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए नगर कमेटी टीम का गठन किया है, जो खराब लाइटों को ठीक करने में लगी है। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कस्बे की गलियों और सड़कों को रात में रोशन और सुरक्षित बनाना है। अधिकारी ने कहा कि विभाग की टीम जल्द से जल्द सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का प्रयास कर रही है, ताकि कस्बा वासियों को परेशानी न हो।