फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी-ढग्गर रोड पर सड़क हादसा, सेना ने चलाया बचाव अभियान

Thu, 27 Mar 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी-ढग्गर मार्ग पर खाई में गिरे वाहन को निकालते सेना के जवान। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। बनी-ढग्गर सड़क पर बाड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोग घायल हो गए। उधर, जानकारी मिलते ही सेना मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। सेना ने खाई में गिरे वाहन को भी बाहर निकालने में सहायता की।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढग्गर से बनी की ओर से जा रही ईको वैन संख्या जेके08पी8202 अनियंत्रित होकर खाई में लुढक गइ्र। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय सेना मौके पर पहुंच गई और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। बचाव अभियान के दौरान सेना ने क्रेन का उपयोग कर गहरी खाई में गिरे वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों ने सेना की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और उनकी समय पर सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें