संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीर को बचाने के प्रयास में तीन वाहनों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में हालांकि कोई गम भी घायल नहीं हुआ है। लेकिन तीनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
सोमवार दोपहर जीएमसी कठुआ के सामने घटना उसे समय पेश आई जब सड़क पार कर रहे लोगों को बचाने के लिए आगे चल आल्टो कार के चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दी। जिससे राहगीर तो सुरक्षित बच गए। लेकिन उसके पीछे चल रही ब्रेजा कार आल्टो से जा टकराई और इसी तरह पीछे चल रही बोलेरो भी ब्रेजा में जा घुसी। तीनों वाहनों की हुई तेज टक्कर की आवाज सुन वहां काफी लोग जमा हो गए और हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान सभी वाहनों के चालक एक दूसरे पर घटना की जिम्मेदारी थोपने लगे। बहस बढ़ती देख जीएमसी कठुआ पुलिस चौकी के जवान वहां आए गए। जिन्होंने हाइवे पर यातायात बहाल करवाया और उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लेकिन तब तक लोगों द्वारा किए गए बीच-बचाव से मामला शांत हो गया और सभी वाहन चालक आपसी समझौता कर वहां से निकल गए है।
घटना के चश्मदीद अरुण कुमार ने बताया कि जब घटना पेश आई तो वह जीएमसी कठुआ के गेट पर स्थित एक दुकान में चाय पी रहे थे। वाहनों की आपस में हुई टक्कर के चलते हुई तेज आवाज को सुनकर वह भी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन इस घटना में कोई घायल नही हुआ था। जबकि जिस समय घटना हुई तो ब्रेजा में चार, आल्टो में दो और बोलेरो में पांच लोग सवार थे।