फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रद्धालुओं को सत्य का संग व सत्संग का महत्व बताया

Sun, 03 Dec 2023 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
देवल गांव में शनिवार को एक दिवसीय सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। देवल गांव में शनिवार को एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान कथावाचक सुभाष शास्त्री ने सत्संग में पहुंचे श्रद्धालुओं को सत्य का संग, सत्संग का महत्व बताया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि कुसंग एक जहर है, जिसका संग बिगड़ गया उसका धीरे-धीरे सब कुछ बिगड़ जाता है। कुसंग में वर्तमान तो बिगड़ता ही है भविष्य भी बिगड़ जाता है। इसलिए कुसंग को जहर जानकार इसे हमेशा भयभीत रहे और सत्य का संग ही करें। कथावाचक ने कहा कि जो भीतर से सजग है वह संसारी होते हुए भी संन्यासी है और जो भीतर से सजग नहीं है वह संन्यासी होते हुए भी संसारी है। जागरण का नाम संन्यास है जैसे चुंबक लोहे को खींचता है वैसे ही संन्यास सत्य को खींचता है। कथावाचक ने कथा सुनने पहुंचे लोगों को समझाया कि कुसंग से हमेशा भयभीत रहें और केवल सत्य का संग करें। कथा के अंत में आरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें