कठुआ। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगा घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया।
पहला मामला सकता चक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार (पीबी08सीबी 0202) ने बाइक को को टक्कर मार दी। इसमें शेर अली (40) और राज बली (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। दूसरी घटना कीड़ियां गंडयाल मार्ग पर टोल पोस्ट के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार (पीबी35सी-1501) ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दिलावर सिंह (35) निवासी वार्ड 11 गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।