फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चड़वाल के मुख्य चौक में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान कमलेश देवी निवासी हरिया चक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को स्कूटी (जेके 08 डी 7738) जैसे ही संपर्क मार्ग से हाईवे पर पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक (जेके 21- 3597) की चपेट में आ गई। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसे हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें