कठुआ। जिले में डेंगू का डंक लगातार जारी है। बीते सप्ताह जिले के विभिन्न हिस्सों से 12 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में जांच के दौरान डेंगू पाजिटिव पाया गया है तो वहीं चार मामले जम्मू में पॉजिटिव पाए गए हैं।
ताजा मामले हीरानगर, नगरी और कठुआ से रिपोर्ट हुए हैं। जिले में तेजी से फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए इसबार नाकाफी प्रयास हुए हैं। सर्दियों की दस्तक के बाद अमूमन डेंगू के मामलों में कमी आ जाती रही है लेकिन इस बार मामलों में बढ़त जारी है। ज्ञात रहे कि अगस्त माह से डेंगू मामले जिले में रिपोर्ट होना शुरू हुए थे, जो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।