संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विद्यार्थियों में शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सेना की राइजिंग स्टार कोर की ओर सरकारी मिडिल स्कूल धन्ना को फिटनेस उपकरण दान किए गए। इससे स्कूल में पढ़ रहे 86 विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में बढ़ावा मिलेगा।
शनिवार को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा की मौजूदगी में फिटनेस उपकरण स्कूल प्रबंधन को सौंपे। शर्मा ने छात्रों को इन उपकरणों का सही इस्तेमाल कर शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्कूल हेडमास्टर मोहन लाल चौधरी ने राइजिंग स्टार कोर के अधिकारियों के इस योगदान के लिए प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि यह दान हमारे स्कूल के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा। सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर उन्हें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के परस्पर संबंध के बारे समझाया। कहा कि शारीरिक फिटनेस से न केवल ताकत, बल्कि इससे अनुशासित रहने की भी शिक्षा मिलती है।