फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में बाढ़ रोकथाम के प्रबंधों की समीक्षा, 1 जुलाई से कंट्रोल रूम होगा सक्रिय

Mon, 23 Jun 2025 08:20 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति के लिए 01922-238796 नंबर पर करें संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मानसून की दस्तक को देखते हुए जिले में प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण के इंतजामों को लेकर समीक्षा की है। एक जुलाई से जहां कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जा रहा है। वहीं बाढ़ प्रबंधन के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में बताया गया कि डीसी कार्यालय परिसर में संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जो सभी विभागों के बीच रियल-टाइम समन्वय को सुनिश्चित करेगा। आम जनता बाढ़ संबंधी किसी भी आपात स्थिति के लिए 01922-238796 नंबर पर संपर्क कर सकेगी। डीसी ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण सहित सभी विभागों के समन्वित प्रयासों पर बल दिया और कहा कि समय पर प्रतिक्रिया और जोखिम को न्यूनतम करने के लिए विभागीय समन्वय अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बाढ़ से जुड़ी तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें कूहलों और नालों की सफाई, तटबंधों की मजबूती और अस्थायी बाढ़ शरण स्थलों की स्थापना शामिल है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने चल रहे कार्यों की जानकारी साझा की। डॉ. मिन्हास ने सभी विभागों को मानसून से पूर्व सभी बाढ़ निरोधी उपायों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वायरलेस सेट, डीवॉटरिंग पंप, जलरोधक टेंट जैसी आवश्यक सामग्री की खरीद और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने चौकीदारों, लंबरदारों और अन्य समुदाय प्रतिनिधियों को सतर्क और प्रशिक्षित करने पर बल दिया ताकि बाढ़ सुरक्षा और निकासी प्रोटोकॉल के बारे में लोगों को समय पर जानकारी दी जा सके। बैठक में एडिशनल डीसी सुरिंदर मोहन, एएसपी राहुल चाढ़क, एसीडी अखिल सडोत्रा, एसई हाइड्रोलिक, एक्सईएन सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, सेना, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों सहित एसडीएम बनी और हीरानगर भी वर्चुअली शामिल हुए।
...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें