कठुआ। जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणामों की घोषणा के बाद सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में जश्न सा माहौल रहा।
लिटिल ऐंजल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में होनहार विद्यार्थियों के सम्मान में सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। स्कूल चेयरपर्सन रजनी खुल्लर ने मेधावी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
स्कूल प्रबंधक लावन्य खुल्लर ने बताया कि स्कूल के 146 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। दो विद्यार्थियों ने वाणिज्य, दो ने विज्ञान और एक ने कला संकाय की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। स्कूल के जतिन ने दूसरा स्थान, सरल मूसा ने छठा स्थान, बिंदिया ने छठा स्थान, नितिन ने सातवां और चतुर सिंह ने दसवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
.................
आर एस गोल्डन के विद्यार्थी थिरके
खरोट मोड़ स्थित आर एस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल में भी 12वीं के विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम 99 फीसदी रहा है। 21 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक, जबकि 52 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की है। स्कूल की श्रुति शर्मा ने 97.6 फीसदी अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है।
जसबीर सिंह ने बताया कि तरूण सिंह ने 96.6 प्रतिशत, कनुज प्रताप सिंह ने 96.4 प्रतिशत, ठाकुर निखिल सिंह ने 95.4 प्रतिशत, रिफत बीबी ने 95 प्रतिशत, दलबीर सिंह ने 94.8 प्रतिशत, बादल सिंह ने 94.6 प्रतिशत, कोमल कुमारी ने 94.4 प्रतिशत, हरजीत सिंह ने 94.4 प्रतिशत, मालविका शर्मा ने 92.2 प्रतिशत, मनी देवी ने 93.8 प्रतिशत, रिधम शर्मा ने 92.8 प्रतिशत, पायल राजपूत ने 92.6 प्रतिशत, सोनम शर्मा ने 92.4 प्रतिशत, सुनिधि ने 91.8 प्रतिशत, तानिया राजपूत ने 91.4 प्रतिशत, विशाली शर्मा ने 91.4 प्रतिशत, कमल सिंह ने 91.2 प्रतिशत, प्रणवी जंवाल ने 90.8 प्रतिशत और कुलदीप कुमार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच शिक्षा का तरीका बदला, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने हर संभव प्रयास किया कि विद्यार्थियों को शिक्षा की नई तकनीक और पद्धति के साथ जोड़ा जा सके।