हीरानगर। बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सीमावर्ती गांव हरिया चक के देवांग शर्मा ने 500 में से 491 अंक हासिल कर मां बाप का नाम रोशन किया है।
98.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले देवांग ने कहा कि अब एनडीए क्लियर कर सेना में बतौर ऑफिसर जाना ही लक्ष्य है। जिस तरह से पहले शिक्षा के लिए मेहनत की है, आगे भी इसी तरह से मेहनत जारी रहेगी। देवांग ने कहा कि उनके माता पिता को उनसे जो भी उम्मीदें हैं, वह उन पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। देवांग ने परीक्षा में अपने अच्छे परिणाम आने का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को दिया।