कठुआ। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणामों में कठुआ जिले से सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थियों ने जहां मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है, वहीं निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा।
साइंस स्ट्रीम में कठुआ जिले के बसोहली से कृष शर्मा ने 494 अंकों के साथ मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया गया है। वहीं, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन बिलावर की आकांक्षा चलोत्रा, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू की श्रेया देवी ने 493 अंकों के साथ तीसरा स्थान, इंफेंट जीजस हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर की अदिति शर्मा, स्प्रिंग डेल्स इंग्लिश स्कूल कठुआ के लोहिताक्ष महाजन, सीएमपी कांवेंट स्कूल दियालाचक की रिया शर्मा, स्प्रिंग डेल्स स्कूल की सानिया वर्मा ने 492 अंकों के साथ चौथा स्थान पाया।
मनु शिक्षा केंद्र राजबाग कठुआ के निशांत ठाकुर, सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की अरिका गुप्ता, यूनिक मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल चडवाल के देवांग शर्मा, कॉस्मिक हार्ट स्कूल की किरण देवी, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन, महानपुर, बिलावर और बसोहली के दीक्षा कुमारी, ईशा शर्मा, पल्लवी देवी और शिवाली गुप्ता ने 491 अंकों के साथ पांचवीं पोजीशन हासिल की है। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की अंजली गहलोच, इंफेंट जीजस स्कूल हीरानगर की बंशिका शर्मा, अमर नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन के दीपक डिंगरा, लोटस अकादमी बसंतपुर की दिशा देवी, मार्डन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के निकेतन, एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की विशाली शर्मा ने छठी पोजीशन हासिल की है।
साइंस स्ट्रीम में सातवीं पोजीशन हासिल करने वालों में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवां के अनुज खजूरिया, स्प्रिंग डेल्स इंग्लिश स्कूल की महक ठाकुर, आर एस जागृति निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के मोहित सैनी, इंफेंट जीजस स्कूल की नंदिनी, लिटिल एजेंल्स स्कूल के नितिन कुमार, ज्योति अकादमी बनहोड़ के नितिन शर्मा, मनु शिक्षा केंद्र राजबाग के राहुल वर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन बिलावर के सलोनी ठाकुर, पब्लिक ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल छन्न अरोड़ियां की सुप्रिया शर्मा शामिल हैं।
हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरू नगरोटा की अराधना महाजन, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन की दिपाली चार, कठेरा हायर सेकेंडरी स्कूल के हरदेव सिंह, आर एस जागृति निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के जसबीर सिंह कोतवाल, इंफेंट जीजस स्कूल की कशिश शर्मा, पब्लिक ज्योति हायर सेकेंडरी छन्न अरोड़ियां के लखविंदर कुमार, मनु शिक्षा केंद्र राजबाग के मोहम्मद रमजान, राहुल शर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन की साईदा बानो, हायर सेकेंडरी स्कूल चकड़ा की साक्षी देवी, आर एस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति शर्मा, यूनीक मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की सिमरन शर्मा, अमर नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन के सुशील सिंह ने आठवीं पोजीशन हासिल की।
नव जागृति निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के अभय कुमार, सरकारी हायर सकेंडरी स्कूल की गीतांजलि, सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की जसलीन कौर, स्प्रिंग डेल्स स्कूल के कार्तिक शर्मा, इंफेंट जीजस हायर सेंकेंडरी स्कूल रिया थापा, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन बिलावर के रोहित सिंह, हायर सेकेंडरी स्कूल कीडियां के सिमरजीत सिंह, हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन बिलावर की तनवी ठाकुर ने नौंवी पोजीशन हासिल की है।
वहीं दसवीं पोजीशन पर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर की आनंदिता शर्मा, अमर नेश्नल हायर सेकेंडरी की अंजलि शर्मा, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पलासी की अवंतिका शर्मा, सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के अजीज अहमद, लिटिल एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के चतुर सिंह, सरकारी हाय सेकेंडरी स्कूल परनाला की ईशू देवी, पब्लिक मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल मान्या वर्मा, सीएमपी कांवेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दियालाचक की नैना संब्याल, नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल की पूजा देवी, स्प्रिंग डेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रकृति, आरएमसी हायर सेकेंडरी स्कूल के राजपाल सिंह, हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवा की रजनी कुमारी, सीएमपी कांवेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की रश्मि देवी, इंफेट जीजस हायर सेकेंडरी स्कूल के रितिका शर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरू नगरोटा की शिपालिका, सीएमपी कांवेंट स्कूल सुमांशी सुंबड़िया ने कब्जा जमाया है।
.................
कॉमर्स में लिटिल एजेंल्स के जतिन ने दूसरा और एमएचएस डीएवी की अमीशा ने छठा स्थान हासिल किया
लिटिल ऐंजल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के होनहारों ने एक बार फिर मेरिट सूचियों में अपना नाम दर्ज कराया है। संभाग स्तर पर स्कूल के जतिन ने 494 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। एमएचएस डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की अमिशा गुप्ता ने 490 अंकों के साथ छठी, आरएस जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की सलोनी देवी, लिटिल एजेंल्स स्कूल कठुआ के सरल मूसा ने आठवीं, एमएचएस डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के हर्ष भारती ने नौंवा स्थान हासिल किया है। एमएचएस डीएवी के जतिन काटल ने दसवीं पोजीशन हासिल की है।
............
आर्ट्स में भड्डू की शीतल तीसरे स्थान पर
आर्ट्स स्ट्रीम की मेरिट सूची में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू की शीतल देवी तीसरे स्थान पर रही हैं। वहीं, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर की सुनाली शर्मा पांचवें, लिटिल ऐंजल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की बिंदिया बंदराल छठे, सरकारी ग्लर्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की अमिशा शर्मा आठवें और वीर सावरकर हायर सेकेंडरी स्कूल बसोली के सर्वजीत दसवें स्थान पर रहे।