फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं और नौंवी का परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को आखिरकार डाइट बसोहली की ओर से आठवीं और नौंवी कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई। स्कूल स्तर पर हुई परीक्षाओं और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद क्लस्टर स्तर पर कंपाइल हुए परिणामों को डाइट बसोहली ने जारी कर दिया है। आठवीं कक्षा में पास प्रतिशत जहां 99.84 है, वहीं नौंवी कक्षा का पास प्रतिशत 98.25 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा के लिए इनरोल हुए 8489 विद्यार्थियों में से 8399 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 8386 विद्यार्थी पास हुए। लड़कों की पास प्रतिशत 99.86 और लड़कियों की पास प्रतिशत 99.81 रही है। उधर, नौंवी कक्षा के लिए जिले में 4944 विद्यार्थी इनरोल किए गए थे, जिनमें से 4881 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। 4796 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें से 2458 लड़के और 2338 लड़कियां शामिल हैं।
डाइट बसोहली के परीक्षा प्रभारी कमर दीन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही आयोजित हुई। ऐसे में परीक्षा पत्र भी स्कूलों में ही तैयार हुए थे और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी स्कूलों में ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें