कठुआ। हाउसिंग बोर्ड की ओर स्थापित की गई चन्नग्रां कॉलोनी में पानी, बिजली और सड़क सुविधा न होने पर लोगों ने रोष जताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग ने उनको प्लाट तो दे दिए, लेकिन अब तक वहां सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हंै। इसके चलते सेक्टर-3 के निवासियों में नाराजगी है। कठुआ विकास मंच के संरक्षक सेवानिवृत प्रो. राम मूर्ति शर्मा ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर कई बार जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जनता दरबारों में विभिन्न प्रशासनिक सचिवों को अवगत करवा चुके हंै, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ है। उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।
इस मौके पर हाउसिंग कॉलोनी निवासी बीआर डब, पुरुषोत्तम लाल भारती, केवल शर्मा और कई अन्य शामिल रहे। संवाद