कौन बनेगा करोड़पति के प्रतिभागियों के साथ कठुआ के विनय गुप्ता। सोशल मीडिया
- शो की 25वीं सालगिरह पर अमिताभ बच्चन से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ के व्यापारी विनय गुप्ता कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचने वाले कठुआ के पहले व्यक्ति बने हैं। शो की 25वीं सालगिरह के एपिसोड में उन्हें अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिला जिसके लिए वो खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं। विनय के कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में पहुंचने की शहर में चर्चा रही।
विनय ने बताया कि उन्हें छह जनवरी को मुंबई बुलाया गया था। केबीसी के लिए वो पिछले कई वर्ष से प्रयास कर रहे थे। पहले तो यकीन नहीं हुआ लेकिन यह एक सपना साकार होने जैसा है। विनय की प्रतिभागिता का एपिसोड मंगलवार को प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा राशि जीतने से अधिक खुशी उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने की है।