रामकोट में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे
रामकोट। रामकोट में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील के सरकारी और निजी स्कूलों में तिरंगा फहराया गया। विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरू में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार राम कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। बीडीओ नगरोटा जोगिंदर लाल शर्मा, चौकी प्रभारी रामकोट रणवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजेश वर्मा व उप प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता ने एनसीसी कैडेटों और पुलिस बल के जवान जवानों से सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद स्कूल में विद्यार्थियों की ओर से मार्च पास्ट किया गया और कार्यक्रम पेश किए।
इसके साथ तहसील के अन्य स्कूलों में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा कल्याल, राजकीय हाई स्कूल मकवाल, मिडिल स्कूल आमुआला आदि में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संवाद