फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आर्मी पब्लिक स्कूल ने मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
आर्मी प​ब्लिक स्कूल जंगलोट में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट में गणतंत्र दिवस जोश के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने जहां देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियों से मन मोह लिया वहीं परेड का भी आयोजन हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विशाखा शर्मा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने लड़के और लड़कियों की एनसीसी परेड से सलामी भी ली।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में आयोजित समारोह के दौरान माहौल देशभक्ति से भर गया। स्कूली बच्चों ने आर्केस्ट्रा पर एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत सुनाकर श्रोताओं में भी जज्बा भर दिया। नन्हे बच्चों के पांव देशभक्ति गीतों पर थिरके तो अन्य बच्चे और शिक्षक भी तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इसके उपरांत क्लासिकल डांस मेलोडी ने सभी का मन मोह लिया। डाॅ. विशाखा शर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में अवगत करवाया। देश के संविधान पर विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय पर्व को बढ़ चढ़कर मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें