फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुलदेवता के स्थान पर माथा टेक लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
कुलदेवता का पावन स्थल। संवाद
विज्ञापन
-बिलावर के टिल्ला गांव में माड बिरादरी ने धूमधाम से मनाई वार्षिक मेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। टिल्ला गांव में बुधवार को माड बिरादरी ने वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अलग-अलग इलाकों से पहुंचे बिरादरी के सदस्यों ने कुल देवता के स्थान पर माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।
बुधवार सुबह छह बजे बिरादरी के सदस्यों ने सबसे पहले कुलदेवता को स्नान करवाया जिसके बाद विधिवत ढंग से कुलदेवता की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर बिरादरी के सदस्यों ने भजन-संकीर्तन भी किया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का विशेष प्रबंध भी किया गया। दोपहर एक बजे सबसे पहले कुल देवता को भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरादरी के प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन ओंकार सिंह ने बताया कि हर वर्ष पांच फरवरी को कुलदेवता स्थान पर वार्षिक मेल का आयोजन किया जाता है जिसमें अलग-अलग इलाकों से बिरादरी के सदस्य शामिल होते हैं। इस अवसर पर दीवान सिंह, महेंद्र सिंह, मानसिंह ,ओम प्रकाश, हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें