किशनपुर गांव में गुगरेल यात्रा के दौरान लोग। स्रोत संवाद।
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में रविवार को वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। वार्ड चार में स्थित सिद्ध बाबा स्थान पर हर वर्ष मार्च महीने में वार्षिक भंडारा लगाया जाता है। लोगों ने गांव में गुगरेल यात्रा निकाली। यात्रा के बाद सिद्ध बाबा स्थान पर भजन-संकीर्तन का आयोजन किया गया। शाम चार बजे सिद्ध बाबा स्थान पर भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया। संवाद