बिलावर। लाखड़ी गांव में मंगलवार को त्रिपाठी ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से करवाई गई। बिरादरी के लोगों ने कुलदेव स्थान पर पहुंचकर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव सहित अन्य कई इलाकों से परिवार सहित कुलदेवता के दर्शन करने लोग पहुंचे। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। बिरादरी के सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी व अन्य ने बताया कि हर वर्ष मई में कुल देवता के स्थान पर मेल करवाई जाती है। परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह हवन के बाद आरती की गई और कुलदेवता को भोग लगाया गया। दोपहर दो बजे भंडारा लोगों के लिए खोला गया, जो शाम पांच बजे तक जारी रहा।