फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंच से 15 फुट दूर बिठाए दर्शक, बिना मास्क नहीं आने दिया

विज्ञापन
बसोहली में रामलीला मचन का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व कलाकार।
विज्ञापन
कठुआ। शारदीय नवरात्र के साथ ही शहर के मुख्य रामलीला मैदान में शनिवार रात विधिवत पूजा-अर्चना कर रामलीला मंचन का आगाज किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वन राज्यमंत्री राजीव जसरोटिया और कठुआ नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा पहुंचे। हालांकि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए रामलीला में भी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। इसमें दर्शकों के बैठने के स्थान पर सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए मंच से 15 फुट की दूरी पर कुर्सियां लगाई गई हैं। नगर परिषद की ओर से इन्हें सैनिटाइज किया जा रहा है। रामलीला देखने आने वालों के लिए मास्क अनिवार्य है। अगर किसी के पास मास्क नहीं होगा तो उन्हें क्लब मास्क उपलब्ध करवा रहा है। क्लब के निर्देशक नीरज सिंह बिलौरिया ने बताया कि नवरात्र के नौ दिन तक अलग-अलग संवाद दिखाएं जाएंगे। उत्सव के समापन पर दशहरा मेले का आयोजन इस बार नहीं होगा। रावण दहन की परंपरा को क्लब के सदस्य ही निभाएंगे। उधर, कोरोना संकट के कारण शहर के वार्ड-13 तारानगर, पटेल नगर, शिवा नगर, वार्ड-10, लखनपुर के अलावा गांवों में रामलीला का मंचन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम
के जीवन से प्रेरणा लें सभी
पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे समाज के आदर्श पुरुष है। जिनके जीवन से हम प्रेरणा लेकर अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को दूर कर सकते हैं। शायद इसलिए हमारे धर्म में रामलीला की परंपरा अनादिकाल से निभाई जा रही है। उम्मीद है कि नई पीढ़ी भगवान श्रीराम के जीवन से सीख लेकर अपने अंदर की कमियों को दूर करेगी, जो हमारे देश और समाज के लिए लाभकारी होगा।
-----------------
भगवान शिव ने रावण को दिया चंद्रहास
पहले दिन रामलीला में श्रवण कुमार के वध का दृश्य, राक्षसों के अत्याचार से तंग आए देवताओं द्वारा भगवान विष्णु से सहायता मांगने, रावण वेदवती संवाद के अलावा लंकापति रावण द्वारा भगवान शिव से वरदान स्वरूप चंद्रहास प्राप्त करने का दृश्य दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
आज के कार्यक्रम
रविवार को प्रभु राम के जन्म के साथ ताड़का बध का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें