फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट परियोजना के लिए 25 लाख रुपये जारी

Fri, 17 Oct 2014 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बत्तीस करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई शहर की मुख्य सड़क के अधिकांश इलाके स्ट्रीट लाइट को तरस रहे हैं। इस बीच देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर जल्द ही हटलीमोड़ से सावनचक्क तक के इलाके में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लइट की परियोजना डेढ़ करोड़ रुपए की प्रस्तावित है लेकिन स्ट्रीट लाइट के लिए पहली किस्त 25 लाख रुपए जारी की गई है।

विद्युत विकास विभाग स्ट्रीट लाइट स्थापित करने के लिए टेंडरिंग करवाने जा रही है। दरअसल कालीबड़ी से कठुआ और कठुआ से हटली मोड़ तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क को स्ट्रीट लाइट से चकाचौंध करने के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाया गया था।

इकोनामिक रिकंस्ट्रक्षन एजेंसी के पास विचाराधीन इस परियोजना के तहत कायदे से पूरी राशि जारी की जानी चाहिए थी लेकिन फंड के अभाव में मामला लगातार अधर में लटकता रहा।
विज्ञापन


कठुआ विधायक चरणजीत सिंह जसरोटिया के अनुसार इरा के पास डेढ़ करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट भेजा गया था। इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इरा की ओर से विद्युत विकास विभाग के मुख्य अभियंता को 25 लाख रुपए की राशि भेजी गई जो विभाग के कठुआ कार्यकारी अभियंता को दी गई है। विभाग से कहा गया है कि स्ट्रीट लाइट को हटलीमोड़ से शुरू किया जाए ताकि अंधेरे से परेशान लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें