फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ठंड के बीच रिहर्सल, परेड में दिखा प्रतिभागियों का जोश

विज्ञापन
जिला खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल।
विज्ञापन
- जिला खेल स्टेडियम में शुरू हुई गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का आधिकारिक आगाज परेड की रिहर्सल के साथ हो गया है। खेल स्टेडियम में रिहर्सल परेड के पहले दिन प्रतिभागियों में भारी उत्साह दिखा। वहीं, जिला स्तर पर होने वाले इस समारोह के दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।


शनिवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली रिहर्सल में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एनसीसी कैडेटों के अलावा स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने पुलिस बैंड की धुन पर जमकर अभ्यास किया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चले इस अभ्यास में प्रतिभागियों ने तीन चक्रों में परेड और मॉस पीटी का अभ्यास किया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने बताया कि पहले दिन की रिहर्सल में पुलिस बल चार टुकड़ियां, एनसीसी सीनियर डिवीजन की तीन, एनसीसी जूनियर डिवीजन की दो, भारत स्कॉउट्स एंड गाइड की दो, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के सीनियर डिवीजन से सत्रह, जूनियर डिवीजन से छह टुकड़ियों के 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले दिन की रिहर्सल में सहभागिता कम रही है आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होगा। 24 जनवरी को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। लिहाजा अब प्रतिदिन परेड को अनुशासित व नयनाभिराम बनाने के लिए अब हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें