फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए लगाया पंजीकरण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ डॉ. स्वामी शरण अंजल की देखरेख में छन्न अरोड़ियां में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वय वंदना आयुष्मान योजना के तहत पंजीकरण शिविर का आयोजन किया।
शिविर में नोडल अधिकारी डॉक्टर गुरु ने बताया कि आयुष्मान योजना में पहले से ही लोग निशुल्क चिकित्सा का लाभ ले रहे हैं, परंतु केंद्र सरकार व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर प्रशासन ने 70 वर्ष के व्यक्ति के लिए सालाना पांच लाख तक निशुल्क चिकित्सा लाभ के साथ हर बुजुर्ग के निजी चिकित्सा लाभ के लिए अलग से पांच लाख लाख तक आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभ देना सुनिश्चित किया है। इसके लिए 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वय वंदना योजना के अंतर्गत पंजीकरण शुरू किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे हीरानगर मेडिकल ब्लाॅक में उप जिला अस्पताल हीरानगर व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन पंजीकरण किया जा रहा है और विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। सभी बुजुर्गों से अनुरोध है कि राशन कार्ड, आधार कार्ड व आधार से लिंक हुए फोन नंबर के साथ वह हीरानगर अस्पताल, अर्बन स्वास्थ्य केंद्र नाग नगर कठुआ व सावन चक्क व अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर वय वंदना आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत होकर निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें