फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए किया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कठुआ। जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान योजना (वय वंदना) के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन जिले में जारी है। सोमवार को पटेल नगर रामलीला मैदान और कृष्णा कालोनी स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पंजीकरण किया गया।

इस मौके पर कठुआ शहरी प्रभारी डाॅ. गुरु शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश के मुताबिक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. विजय रैना के मार्गदर्शन में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि वे निशुल्क चिकित्सा का लाभ प्राप्त कर सकें। आज कठुआ के साथ हीरानगर ब्लाक में शिविर लगाए गए जिसमें पंजीकृत किए गए वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख तक की व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा। लोगों को शिविर का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं वे भी इन शिविरों में पहुंच कर पंजीकरण करवा सकते हैं। हर रोज लगाए जाने वाले इस शिविर के बारे में लोग अपने वार्ड की आशा वर्कर से शिविर के स्थान व समय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, योजना की इंचार्ज तान्या वर्मा ने कहा कि इन शिविर का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करना है ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग निशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें