फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रिश्वत लेते जांच अधिकारी पर एसीबी की कार्रवाई, आरोपी पुलिसकर्मी फरार

Sat, 14 Jun 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गत दिनों बरनोटी क्षेत्र में एक मारपीट के मामले में पुलिस के जांच अधिकारी पर शिकंजा कसने पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम को घंटे इंतजार करना पड़ा। इस मामले में पुलिसकर्मी रिश्वत की राशि भी वहां छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में कार्रवाई करने पहुंची एसीबी की टीम खबर लिखे जाने तक वहां जमी है।
विज्ञापन


एसीबी की टीम शुक्रवार को कठुआ थाना में तैनात एक जांच के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में शिकंजा कसने पहुंची थी। आरोपी पुलिसकर्मी पर एफआईआर से नाम निकालने की एवज में 15,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
एसीबी को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि एक मामले में नाम हटाने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारी ने उनसे रुपये मांगे थे। एसीबी की टीम ने मामले की पुष्टि के बाद जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी रिश्वत की रकम लेकर मौके से रुपये फेंककर फरार हो गया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी की तलाश करने के लिए कठुआ पुलिस की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें