फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के अधीन पड़ती बाख्ता पुलिस चौकी के एक गांव में एक 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को घटी दूर दराज इलाके की इस घटना के बाद रिश्तेदारों ने बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में भर्ती करवाया जहां देर रात उसकी मेडिकल जांच करवाई गई है। आरोप है कि एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और तेज धार हथियार दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी। परिवार इतना डर चुका था कि मामले की पुलिस शिकायत करने भी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

बच्ची के रिश्तेदार ने बताया कि समुदाय विशेष की बच्ची भेड़ें चराने के लिए गांव के नजदीक जंगल की ओर जाती थी। आरोपी उसे तीन महीने से परेशान करता था। सोमवार को बच्ची बकरियां चराने गई तो उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। मां मौके पर पहुंची तो आरोपी गु्ड्डू तेजधार हथियार लेकर खड़ा था। जिसके बाद मां बच्ची को घर ले आई और पीछा करते पहुंच आरोपी ने उन्हें मुंह न खोलने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद परिवार काफी डर गया था। आरोप लगाया है कि परिजनों ने मामला पंचायत के संज्ञान में भी लाया लेकिन उन्हें न्याय दिलाने की जगह पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले में समझौते की बात कही जिसपर रिश्तेदारों का गुस्सा और भड़क गया और वो उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमें भी अस्पताल पहुंची। वहीं पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
अतिरिक्त जिला पुलिस रमनीश गुप्ता ने बताया कि लगभग 14 साल की बच्ची से बलात्कार की शिकायत मिली थी। अभिभावकों ने तीन महीने से आरोपी की ओर से बलात्कार किए जाने की शिकायत की थी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दूर दराज का इलाका है और पुलिस टीमों को आरोपी की धरपकड़क के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें