फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रणविजय सिंह टिप्पर यूनियन के बने प्रधान

Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। टिप्पर यूनियन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित बैठक में दर्जनों टिप्पर मालिकों ने सर्वसम्मति से रणविजय सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान का हार पहनाकर स्वागत किया। एसोसिएशन के सदस्य राम मूर्ति शर्मा ने बताया कि मौजूद समय में टिप्पर एसोसिएशन कई सारी मुश्किलों का सामना कर रही है। इसके चलते एसोसिएशन को गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण और एक्सप्रेस-वे का निर्माणकार्य जोरो से चल रहा है। इसके चलते बाहर से आए कुछ लोग सस्ते दाम पर निर्माण सामग्री की ढुलाई कर रहे हैं। इससे स्थानीय टिप्पर मालिकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थानीय टिप्पर मालिक बैंक की किस्त निकालना मुश्किल हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें